Himachal: कुल्लू और पालमपुर में बड़ी चरस बरामदगी, चार तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर और पालमपुर में हाल ही में चरस तस्करी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें कुल मिलाकर 3.418 किलोग्राम चरस जब्त की गई है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जिला नूरपुर ने 19 जून को कंडवाल बैरियर पर एक कार की तलाशी के दौरान हर्ष डोगरा, अक्षित रांचल और दुष्यंत—तीनों निवासी पठानकोट—को 538 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस को इस गिरोह में और लोगों की संलिप्तता के सुराग मिले। उसी कड़ी में रविवार को पुलिस ने चौथे आरोपी नागेश कुमार को कुल्लू जिले के मणिकर्ण से गिरफ्तार किया। नागेश, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव नांगला का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी के समय 840 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement – HIM Live Tv

दूसरी ओर, पालमपुर पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.040 किलोग्राम चरस जब्त की है। यह बरामदगी पालमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चचियां में की गई, जहां एक वाहन की तलाशी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी रोहित, निवासी गांव सारी डाकघर गुम्मा जिला मंडी, और ओंकार सिंह, निवासी गांव धरमेहड़ डाकघर झटिंगरी जिला मंडी हैं। दोनों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पालमपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी तरह की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

प्रभु भक्ति के लिए क्यों जरूरी है पूर्ण गुरु? शाहपुर में साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग से समझाया महत्व

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग के माध्यम से पूर्ण गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी भाग्यश्री भारती ने परीक्षित प्रसंग से कलियुग में सावधान रहने का दिया संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। साध्वी भाग्यश्री भारती ने भीष्म पितामह और परीक्षित प्रसंग के माध्यम से परमात्मा को जानने तथा कलियुग के प्रभाव से सावधान रहने का संदेश दिया।

रक्षाबंधन 2026: इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है? सुबह से दोपहर तक के मुहूर्त जानें

रक्षाबंधन 2026 का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का मुख्य शुभ समय, लाभ मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त, दोपहर का शुभ समय और भद्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।