Mandi: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2025: देवलु नाटी, वाद्ययंत्र प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Date:

--Advertisement--

मंडी में 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में पारंपरिक देवलु नाटी, वाद्ययंत्र प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, नाट्य मंचन, शास्त्रीय संगीत, भजन संध्या और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला समिति अपूर्व देवगन ने बताया कि यह कार्यक्रम भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से कांगनीधार और पड्डल मैदान में होंगे। कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक संस्थान और कलाकार 20 फरवरी तक भाषा एवं संस्कृति विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं या dlomandi50@gmail.com पर ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।

देवलु नाटी और वाद्ययंत्र प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का पंजीकरण 28 फरवरी को पड्डल ग्राउंड में होगा। प्रतियोगिता 1 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 3 व 4 मार्च को भी चलेगी, जिसमें 4 मार्च को फाइनल होगा। नाट्य मंचन 23 और 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे संस्कृति सदन में होगा। 25 फरवरी को सुबह 11 बजे शास्त्रीय संगीत और शाम 5 बजे भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 27 फरवरी को सुबह 10 बजे पड्डल मैदान में रंगोली प्रतियोगिता होगी, और 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे संस्कृति सदन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।