Bilaspur: डंगार चौक के शिव मंदिर में दानपात्र से छेड़छाड़, चोरी की आशंका!

Date:

--Advertisement--

ग्राम पंचायत डंगार के अंतर्गत आने वाले डंगार चौक स्थित शिव मंदिर में रखे दानपात्र को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठाकर गाड़ी के नीचे रखने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार सुबह की है जब सुरेश कुमार अपनी गाड़ी धो रहे थे। इस दौरान उनकी नजर मंदिर के दानपात्र पर पड़ी, जो गाड़ी के नीचे रखा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी।

पंचायत प्रधान ने मंदिर की देखरेख करने वाले व्यक्ति को सूचित किया। मंदिर के देखरेखकर्ता ने बताया कि उन्होंने रात में ही दानपात्र से राशि निकाल ली थी, जिससे उसमें कोई पैसे नहीं थे। इससे यह साफ होता है कि कोई व्यक्ति चोरी की मंशा से मंदिर में आया था, लेकिन पैसे न मिलने के कारण उसने दानपात्र को गाड़ी के नीचे फेंक दिया।

पंचायत प्रधान अनीता ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं निश्चित रूप से चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि डंगार क्षेत्र में पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। मंदिरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।