Himachal: पोस्ट कोड 916 और 977 के अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगी नियुक्ति, मंत्रिमंडलीय उपसमिति बैठक में निर्णय

Date:

--Advertisement--

शिमला: पोस्ट कोड 916 (फायरमैन) और पोस्ट कोड 977 (मार्केट सुपरवाइजर) के सफल अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी, जैसा कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (पूर्व में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा स्वीकृत किया गया है। यह निर्णय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में लिया गया। इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है और अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन पदों का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है और सफल अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति दी जाएगी। इस बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, सचिव कार्मिक एम. सुधा देवी, विधि सचिव शरद कुमार लगवाल, एडीजी विजीलेंस सतवंत अटवाल त्रिवेदी, डीआईजी विजीलेंस राहुल नाथ और राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन भी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Sirmaur: कालाअंब में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, 30.40 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद

सिरमौर पुलिस ने कालाअंब में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 47,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद फिर भड़का गुस्सा, शव वाली एंबुलेंस रोककर चक्का जाम; महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोककर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की सिफारिश और पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।