शिमला में सनसनी: स्कूल संचालिका की गेट पर गोलियां मारकर हत्या, पंजाब नंबर की गाड़ी में आए हमलावर फरार

Date:

--Advertisement--

प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक निजी सरस्वती पैराडाइज स्कूल के परिसर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने स्कूल की संचालिका मीनाक्षी मित्तल की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वारदात शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी मित्तल पास की एक दुकान से मैगी और अन्य घरेलू सामान लेकर लौट रही थीं। जैसे ही वह स्कूल के गेट के पास पहुंचीं, पंजाब नंबर की एक गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उन्हें तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन सहित फरार हो गए।

प्राथमिक जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस इस हत्या के पीछे संभावित पारिवारिक संपत्ति विवाद के एंगल की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका का अपने भाई के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मीनाक्षी मित्तल की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पूरे शिमला शहर और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस संदिग्ध पंजाब नंबर की गाड़ी की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला बस अड्डे के पास भारी भूस्खलन: बहुमंजिला इमारतें और कांगड़ा कला संग्रहालय खतरे में, बड़ा हादसा टला

धर्मशाला बस अड्डे के पास बुधवार सुबह भारी भूस्खलन से कांगड़ा कला संग्रहालय और आसपास की बहुमंजिला इमारतों पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जबकि स्थानीय लोग स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गुरु पूर्णिमा पर शाहपुर में भव्य दीपोत्सव: गुरु रविदास मंदिर में गूंजा समरसता का संदेश, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाहपुर के दुर्गेला स्थित गुरु रविदास मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव और सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

चंबा हादसे की सबसे भावुक तस्वीर: अंतिम सांस तक तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं मां, रेस्क्यू टीम भी हो गई...

चंबा के लाहड़ में हुए सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। मां रिंपी अंतिम क्षण तक अपने तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं, लेकिन हादसे में दोनों की जान नहीं बच सकी।

शिमला में निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत! सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों के पास हुए सस्ते, सरकार ने घटाए शुल्क

हिमाचल सरकार ने शिमला में सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों पर निजी वाहनों के पास शुल्क में बड़ी कटौती की है। अब वार्षिक पास सस्ता होगा और पहली बार छह माह के पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।