Shimla: शिमला के मैहली क्षेत्र में छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

राजधानी शिमला के मैहली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब छात्रा अपनी बहन के साथ मैहली स्थित अपने आवास में रह रही थी। छात्रा की मां किसी पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गई हुई थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा दिनभर से परेशान दिखाई दे रही थी, लेकिन उसने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा। रात करीब 10 बजे वह बालकनी में टहल रही थी। थोड़ी देर बाद, जब उसकी बहन ने उसे कमरे में आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। घबराई बहन बालकनी की ओर गई और देखा कि छात्रा ने लोहे के एंगल से बंधे स्टॉल का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी।

यह देखकर बहन घबरा गई और तुरंत अपनी मां को फोन करके इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और युवती के शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचित किया गया, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।