Shimla: शिमला गोलीकांड में 40 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा, हरियाणा से दबोचे गए दोनों शूटर

Date:

--Advertisement--

राजधानी शिमला में मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शिमला पुलिस ने वारदात के महज 40 घंटे के भीतर दोनों कथित शूटरों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय आशीष निवासी झज्जर और 25 वर्षीय दीपक निवासी रोहतक के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद की गई हैं।

सोमवार को एसपी कार्यालय शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी अभिषेक शर्मा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुख्य सड़कों, नाकों और बैरियर वाले मार्गों से बचते हुए छोटे और अंदरूनी रास्तों के जरिए हरियाणा की ओर फरार हुए थे, ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें। हालांकि तकनीकी और फील्ड जांच के समन्वय से पुलिस ने उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी हरियाणा से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने के लिए अपने वाहन पर फर्जी हिमाचली नंबर प्लेट लगाकर आए थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने इस अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि हत्या की साजिश के पीछे की वजह, संभावित मास्टरमाइंड और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच अभी जारी है।

पुलिस इस मामले में प्रॉपर्टी विवाद के एंगल की भी जांच कर रही है। 41 वर्षीय मनीषा मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली थीं और सरस्वती पैराडाइज स्कूल का संचालन कर रही थीं। स्कूल और संपत्ति को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला अदालत में विचाराधीन बताया गया है। पुलिस ने शुरुआत से ही इस पहलू को जांच के दायरे में रखा है।

मनीषा मित्तल अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ स्कूल परिसर में रहती थीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बेटी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।