Himachal: शिमला के टुटू-तारादेवी बाईपास पर हादसों का सिलसिला जारी, नहीं लगे क्रैश बैरियर और स्ट्रीट लाइट

Date:

--Advertisement--

शिमला (हिमाचल प्रदेश): टुटू-तारादेवी बाईपास सड़क मार्ग पर सफर करना अब वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। यह मार्ग एक तरफ से पहाड़ से सटा है और दूसरी ओर गहरी खाई से घिरा हुआ है, लेकिन फिर भी यहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। न तो सड़क के किनारे मजबूत पैराफिट लगाए गए हैं और न ही पहले से टूटे हुए पैराफिट को ठीक किया गया है। हालात इतने चिंताजनक हैं कि इस मार्ग पर अब तक कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है।

Advertisement – HIM Live Tv

स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कई बार इस मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग की है, लेकिन न तो सरकार और न ही लोक निर्माण विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया है। सबसे ज्यादा खतरा रात के समय होता है, क्योंकि इस मार्ग पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं, जिससे अंधेरे में वाहन चालकों को रास्ता ठीक से नजर नहीं आता। इससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।

जनवरी 2025 में नगर निगम का एक ट्रक इस बाईपास मार्ग पर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा वर्ष 2024 में भी एक छोटा वाहन देर रात खाई में गिरा था, जिसमें वाहन मालिक को गंभीर चोटें आई थीं। यही नहीं, रात के समय दो बार छोटे वाहन खाई में गिर चुके हैं, जबकि दो बार बाइक सवार भी खाई में गिरकर घायल हो चुके हैं। इस मार्ग पर भरयाल स्थित कूड़ा संयंत्र भी है, जहां नगर निगम के भारी ट्रक दिन-रात आते-जाते रहते हैं, जिससे यह मार्ग और भी व्यस्त रहता है।

इसके बावजूद न तो टूटे पैराफिट को दुरुस्त किया गया है और न ही नए सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक बड़ा हादसा न हो जाए, तब तक प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता। इस खतरनाक सड़क की अनदेखी अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, भाजपा नेताओं और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक बहनों ने लिया हिस्सा

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रेई में भारी बारिश का कहर, कई घरों की दीवारें और डंगे बहे; रास्तों को भी नुकसान

ग्राम पंचायत प्रेई में रविवार रात हुई भारी बारिश से कई घरों की दीवारें और डंगे क्षतिग्रस्त होकर बह गए। रास्तों को भी नुकसान पहुंचा। पंचायत प्रधान सरोज चौधरी ने रात में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासन से राहत दिलाने का भरोसा दिया।