Solan: बद्दी धागा मिल हादसा: फोरक्लीप्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत, परिजनों ने किया उग्र प्रदर्शन

Date:

--Advertisement--

बद्दी की एक धागा मिल में फोरक्लीप्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो जाने के बाद मामला इतना गरमा गया कि परिजनों ने मृतक के शव को उद्योग के गेट के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश इंटक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। स्थिति बिगड़ती देख नालागढ़ के एसडीएम राजकुमार को मौके पर पहुंचना पड़ा। करीब एक घंटे चली बैठक के बाद प्रशासन और परिजनों के बीच समझौता हुआ, जिसके अनुसार मृतक के परिवार को कुल 14 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Advertisement – HIM Live Tv

यह घटना उस समय हुई जब मृतक दिनेश ठाकुर, जो बिहार राज्य के छपरा जिले के सईयापाली गांव का रहने वाला था, अपनी ड्यूटी के दौरान कंपनी परिसर में फोरक्लीप्टर की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे पहले काठा स्थित ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। इसके बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी उसी दिन मृत्यु हो गई।

शव को शुक्रवार को पीजीआई से नालागढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन समय की कमी के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मृतक दिनेश ठाकुर अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। परिजनों ने मांग की थी कि मृतक की पत्नी को मुआवजा दिया जाए और बच्चों के नाम पांच-पांच लाख रुपये की एफडी कराई जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने कंपनी के मुख्य गेट के सामने धरना दिया।

दिनेश ठाकुर कुछ माह से एक ठेकेदार के माध्यम से उक्त धागा उद्योग में कार्यरत था। वीरवार को ड्यूटी के दौरान कंपनी परिसर में सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे फोरक्लीप्टर ने उसे कुचल दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पहले वह होश में था लेकिन पीजीआई में इलाज के दौरान अचानक उसकी हृदय गति रुक गई और मौत हो गई।

एएसपी अशोक वर्मा ने जानकारी दी कि इस मामले में कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक हस्तक्षेप और प्रदर्शन के दबाव के चलते आखिरकार परिजनों को 14 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है, जिसमें बच्चों के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट भी शामिल होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।