Sirmaur: NH-07 पर बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही ट्राला दुकानों में घुसा, रात के समय से बची बड़ी त्रासदी

Date:

--Advertisement--

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से करीब आठ किलोमीटर दूर चंडीगढ़–पांवटा साहिब–देहरादून नेशनल हाईवे-07 पर एक ट्राला देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब पौने एक बजे खजुरना पुल के समीप हुआ। ब्रेक फेल होने के कारण ट्राला सड़क किनारे बनी दो खोखानुमा दुकानों में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान टल गया।

Advertisement – HIM Live Tv

हादसे में दुकानों के बाहर बने शैड को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि दुकानों की संरचना को ज्यादा क्षति नहीं हुई। ट्राला हरियाणा के करनाल से टाइल्स लादकर पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। जैसे ही वह खजुरना पुल के करीब पहुंचा, ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर सीधा सड़क किनारे की दुकानों में जा टकराया।

खजुरना पुल के दोनों ओर कई दुकानें हैं और यह इलाका अक्सर यात्रियों और पर्यटकों के ठहराव का स्थान होता है। सौभाग्य से यह हादसा रात के समय हुआ, जब सड़क पर ज्यादा चहल-पहल नहीं थी। यदि यही घटना दिन में होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे की जानकारी सुबह आसपास के लोगों को मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस थाना सदर नाहन को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में सामने आया कि ट्राला के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना घटी। इस पूरे मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है, इसलिए इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।

यह हादसा ट्रैफिक नियमों और भारी वाहनों की समय-समय पर जांच की आवश्यकता की ओर इशारा करता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रेई में भारी बारिश का कहर, कई घरों की दीवारें और डंगे बहे; रास्तों को भी नुकसान

ग्राम पंचायत प्रेई में रविवार रात हुई भारी बारिश से कई घरों की दीवारें और डंगे क्षतिग्रस्त होकर बह गए। रास्तों को भी नुकसान पहुंचा। पंचायत प्रधान सरोज चौधरी ने रात में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासन से राहत दिलाने का भरोसा दिया।