Shimla: 2 सड़क हादसों में शिक्षक और कपड़ा व्यापारी की मौत, 2 बच्चे घायल

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक शिक्षक और एक कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं।

पहला हादसा जतोग थाने के तहत हुआ, जहां एक शास्त्री अध्यापक अपनी ड्यूटी के बाद क्वार्टर जा रहा था। यह घटना चनोग पंचायत के कफलेट गांव के पास शाम करीब 4:30 बजे हुई। 40 वर्षीय पवन देव, जो गांव लोहारघाट का निवासी था, की गाड़ी लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पवन को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दो बेटे भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सायरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को सूचित कर दिया है। एएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

दूसरा हादसा चौपाल उपमंडल के दिऊंदर में खिड़की के पास हुआ, जहां एक वैगनार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। चौपाल पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, नितीश चौहान ने बताया कि वह खिड़की में अपने निजी कार्य से मौजूद था, तभी एक वैगनार (एचपी 08सी-1777) चौपाल से शिमला की दिशा में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक, सुनील भिमटा, जो चईंजन गांव का निवासी था, कपड़ों की दुकान चलाता था। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार को 20,000 रुपए की फौरी राहत दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की गुब्बर पंचायत को सौर ऊर्जा से होगी कमाई, 2 करोड़ से बने 500 किलोवाट प्लांट का केवल सिंह पठानिया ने किया...

शाहपुर की गुब्बर पंचायत के परगोड़ में 2 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण किया। ग्रीन पंचायत योजना के तहत परियोजना से पंचायत को राजस्व का हिस्सा मिलेगा। इस दौरान 15 लाख रुपये से बने खेल मैदान का भी उद्घाटन किया गया।

हिमाचल BJP को बड़ा झटका! छह बार के पूर्व विधायक सिंघी राम ने छोड़ी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को झटका देते हुए रामपुर के छह बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री सिंघी राम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 10 नवंबर 2026 को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को भेजा।

Kangra: चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए सड़कों पर उतरे विधायक केवल सिंह पठानिया, हारचक्कियां से गुब्बर तक निकाली जागरूकता वॉकथॉन

शाहपुर में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत हारचक्कियां से गुब्बर तक जागरूकता वॉकथॉन निकाली गई। विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के साथ इसमें भाग लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

Kangra: नगरोटा बगवां में अमन जम्वाल को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो दिन में पुलिस ने सुलझाया हिट एंड रन मामला

नगरोटा बगवां के चाहड़ी रोड पर अमन जम्वाल उर्फ अम्मू को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने दो दिन के भीतर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरंग निवासी आरोपी की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है।