Shimla: शिमला हाईवे पर थार और सैंट्रो की टक्कर, एयरबैग ने बचाई लोगों की जान

Date:

--Advertisement--

शिमला-परवाणू नेशनल हाईवे पर शोघी के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक थार और सैंट्रो कार आपस में टकरा गईं। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। दोनों गाड़ियों में 4 से 5 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं।

यह दुर्घटना शनिवार सुबह लगभग 10 बजे हुई, जब उत्तराखंड नंबर की थार और हिमाचल नंबर की सैंट्रो कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, दोनों गाड़ियों में लगे एयरबैग के कारण किसी की जान नहीं गई।

हादसे का मुख्य कारण ओवरटेक करना बताया जा रहा है। सैंट्रो कार सोलन से शिमला की ओर जा रही थी और तेज गति में ओवरटेक कर रही थी, तभी शिमला से सोलन की तरफ आ रही थार से उसकी टक्कर हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

कांगड़ा के थुरल कॉलेज के पास पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।