Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी भाग्यश्री भारती ने परीक्षित प्रसंग से कलियुग में सावधान रहने का दिया संदेश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने श्रीमद्भागवत कथा के माहात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे वेद ग्रंथ अमूल्य निधि हैं और वेद व्यास जी द्वारा रचित श्रीमद्भागवत महापुराण भी ऐसी ही अनुपम आध्यात्मिक धरोहर है।

भीष्म पितामह प्रसंग सुनाकर दिया जीवन का संदेश

कथा के दौरान साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भीष्म पितामह प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भीष्म पितामह ने परमात्मा का ध्यान करते हुए अपनी देह का परित्याग किया और परमगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग हमें संदेश देता है कि मृत्यु हर इंसान को आनी है, लेकिन मृत्यु तभी सफल मानी जाती है जब उसके आने तक इंसान का जीवन भी सफल हो चुका हो। इसलिए मनुष्य को समय रहते परमात्मा को जानने का प्रयास करना चाहिए, तभी उसका जीवन और मृत्यु दोनों सार्थक हो सकते हैं।

परीक्षित प्रसंग से कलियुग में सावधान रहने का संदेश

परीक्षित प्रसंग सुनाते हुए साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने कहा कि जिस समय कलिकाल का प्रारंभ ही हुआ था, उस समय भी राजा परीक्षित से इतना बड़ा अपराध हो गया। आज कलियुग अपनी चरम सीमा पर है, ऐसे में इसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज में चारों ओर अधर्म, अनाचार और पापाचार का प्रभाव दिखाई देता है। मानव घृणा, द्वेष और नफरत की आग में जल रहा है। ऐसे समय में आवश्यकता एक ऐसे पथ प्रदर्शक की है, जो मनुष्य को सही राह दिखाकर उसके जीवन को उचित दिशा दे सके।

कथा के दौरान यजमान पूजन और ज्योति प्रज्वलन की रस्म भी निभाई गई। कथा के उपरांत ज्योति प्रज्वलित करने की रस्म में जितेन्द्र सोंधी, गोकुल सोंधी, वी.पी. शर्मा, राजेश महाजन और रेणु शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।