Himachal: शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पुलिस भर्ती आवेदन की तिथि बढ़ाने का किया आग्रह

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के प्रति अपना समर्थन दर्शाते हुए चंबी ग्राउंड में सुबह करीब 5 बजे पहुंचकर उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने न केवल युवाओं से बातचीत की, बल्कि फिटनेस टिप्स देते हुए उनके साथ एक्सरसाइज में भी शामिल हुए।

युवाओं ने आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए समय की कमी की समस्या साझा की, जिसमें दस्तावेज़ों के प्रबंधन में आ रही दिक्कतों का ज़िक्र किया। केवल सिंह पठानिया ने तुरंत हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) और चयन आयोग के अध्यक्ष से संपर्क कर भर्ती फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया।

इस पहल से युवाओं में उत्साह बढ़ा है। शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक के रूप में, केवल सिंह पठानिया का यह कदम युवाओं के करियर में सहूलियत और अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

HPPSC ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई, अब 12 नवंबर तक करें आवेदन

Full News ???? https://himlivetv.com/hppsc-police-constable-recruitment-date-extended/

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 6 महीने में 4 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, सीएम सुक्खू बोले- अब तक 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियां; 1 दिसंबर...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर के नोगली में 6 महीने के भीतर 4 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है और 1 दिसंबर से दूध के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

Chamba: चम्बा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 422 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार; सलूणी में SIU की कार्रवाई

चम्बा पुलिस की SIU टीम ने सलूणी में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में टीम ने वन विभाग बैरियर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की।

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक से केंद्र की योजनाओं की जानकारी, ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान में लोगों को किया जागरूक

शाहपुर बाजार में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सौजन्य से ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।