Kangra: शाहपुर की मंझग्रां पंचायत को बड़ी राहत: एक महीने में लगे 4 हैंडपंप, 35 परिवारों की पानी की समस्या खत्म

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की मंझग्रां पंचायत में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को आखिरकार समाधान मिल गया है। पंचायत के अलग-अलग वार्डों में मात्र एक महीने के भीतर चार हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार देर शाम मंझग्रां पंचायत के वार्ड नंबर-3 में विद्युत संचालित हैंडपंप के लोकार्पण के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि करीब 3 लाख रुपये की लागत से लगाए गए इस विद्युत संचालित हैंडपंप से वार्ड के लगभग 30 से 35 परिवारों को शुद्ध, स्वच्छ और निर्बाध पेयजल की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।

इससे पहले केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के सिहोलपुरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग वृत्त शाहपुर के अंतर्गत 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार नंबर टाइप-3 आवासीय भवन का भी विधिवत लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर ने उपमुख्य सचेतक का स्वागत किया और पंचायत में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग मनीष सहगल, अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, प्राचार्य शाहपुर कॉलेज विश्वजीत, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, सहायक अभियंता नीरज गर्ग, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा, पूर्व प्रधान देवराज, हरनाम, अजय बबली, वरयाम सिंह, अश्वनी शर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।