Kangra: शाहपुर आईटीआई में होगा बड़ा बदलाव: 10 करोड़ का अत्याधुनिक कार्यशाला भवन, डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स और नई योजनाओं की सौगात

Date:

--Advertisement--

शाहपुर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि आईटीआई शाहपुर में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कार्यशाला भवन का निर्माण किया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने 43 लाख रुपये की लागत से बने ड्राफ्ट्समैन व्यवसाय के कौशल प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यशाला भवन के लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए की।

विधायक ने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में आईटीआई शाहपुर में मशीनरी, नवाचार और अन्य विकास कार्यों पर लगभग 4 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार भी जताया।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि नए शैक्षणिक सत्र से आईटीआई शाहपुर में डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा आईटीआई आईएमसी के माध्यम से हाईवे पर 20 दुकानों के निर्माण की योजना पर भी काम जल्द पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत शाहपुर के लिए लगभग 23.50 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई दो कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही 25 नल-जल कर्मियों को प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

विधायक ने यह भी बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में नगर पंचायत शाहपुर में अब तक 12.73 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि शाहपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है, हालांकि कुछ पूर्व जनप्रतिनिधियों को यह विकास कार्य पसंद नहीं आ रहा है।

कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य चैन सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं आईएमसी अध्यक्ष सुरजीत राणा ने भवन के लोकार्पण पर आभार व्यक्त किया और छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आईटीआई स्टाफ, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।