Kangra: शाहपुर के बोह आपदा पीड़ितों के लिए सुधीर शर्मा का बड़ा ऐलान, ₹25-25 हजार सहायता; कमल शर्मा ने भी बांटे ₹5-5 हजार नकद

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा/शाहपुर: 21 जुलाई को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में बादल फटने से आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया। इस त्रासदी में कई मकान बह गए, पशुधन का नुकसान हुआ और अनेक परिवारों के सामने जीवन को फिर से पटरी पर लाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

Advertisement

आपदा के बाद धर्मशाला के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा प्रभावित परिवारों से मिलने राहत शिविर बोह पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में मौजूद लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सुधीर शर्मा ने अपनी निजी ओर से प्रत्येक प्रभावित परिवार को 25-25 हजार रुपये नकद सहायता प्रदान की।

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सभी प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में जल्द ही अतिरिक्त 25-25 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस तरह प्रत्येक प्रभावित परिवार को उनकी ओर से कुल 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे इस कठिन समय में अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।

Advertisement

सुधीर शर्मा के साथ शाहपुर से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा भी राहत शिविर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को घर-गृहस्थी दोबारा शुरू करने में सहयोग देने के उद्देश्य से बर्तन खरीदने के लिए 5-5 हजार रुपये नकद वितरित किए।

Advertisement

राहत शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि इस कठिन घड़ी में कोई भी प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला न समझे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय मानवता सबसे बड़ा धर्म होती है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि उनके पुनर्वास और राहत से जुड़े प्रयासों में हर स्तर पर सहयोग जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में NDPS Act के वांछित आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, शाहपुर पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

कांगड़ा की शाहपुर पुलिस ने NDPS Act से जुड़े FIR No. 132/25 में वांछित 25 वर्षीय आकाश दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदासपुर, पंजाब का निवासी है।

Hamirpur: हमीरपुर ITI में एडमिशन का आखिरी मौका, 30 सीटों पर स्पॉट राउंड; 7 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

राजकीय ITI हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए 30 खाली सीटों पर स्पॉट राउंड से दाखिले का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

Hamirpur: पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने से मचा हड़कंप, 2 महिला प्रधानों और 3 सचिवों के बीच विवाद; पुलिस ने कराया...

हमीरपुर के बमसन ब्लॉक टौणीदेवी में पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने के बाद दो महिला प्रधानों के बीच विवाद चर्चा में है। शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरी महिला प्रधान और तीन सचिवों का एल्कोहल मेडिकल करवाया है।

Mandi: थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी; तेज बहाव में बहने की आशंका

मंडी के थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसी राम के रूप में हुई है। प्रशासन ने परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।