Himachal: चलती स्कूटी अचानक बनी आग का गोला, युवक बुरी तरह झुलसा—PGI चंडीगढ़ रेफ़र

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बड़सर उपमंडल में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बणी स्थित आईटीआई के पास एक युवक की चलती स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। बताया जा रहा है कि जोगिंदर कुमार के घर के पास रहने वाले सहेली निवासी युवक रात के समय अपने घर लौट रहे थे, जब उनकी स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी।

आग लगते ही युवक ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी चालक काफी हद तक झुलस चुका था। घायल युवक को तुरंत बड़सर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने के चलते एम्स बिलासपुर और फिर PGI चंडीगढ़ भेज दिया।

एसएचओ बड़सर गुरबख्श सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल घायल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसके बयान दर्ज हो पाएंगे, मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चंबी पुल पर विधायक केवल सिंह पठानिया का पैदल निरीक्षण, संपर्क मार्गों को लेकर बड़ा आश्वासन; बारिश से पहले जल निकासी के भी निर्देश

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नव निर्मित चंबी पुल का पैदल निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्गों की समस्याएं रखीं, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। रैत बाजार में बारिश के दौरान जल निकासी बेहतर करने के भी निर्देश दिए गए।

हिमाचल के स्कूली बच्चों के लिए बड़ा मौका, पेंटिंग बनाकर जीतें 1 लाख रुपये, लैपटॉप और शैक्षणिक यात्रा; जानें पूरी जानकारी

हिमाचल में पांचवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के विजेता को एक लाख रुपये, लैपटॉप, स्वर्ण पदक और शैक्षणिक यात्रा का मौका मिलेगा। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक होगी।

हिमाचल में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले का मौका, 210 सीटों के लिए शुरू आवेदन; 13 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी...

एएमआरयू हिमाचल प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हमीरपुर के एलाइड एवं हेल्थकेयर कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। कुल 210 सीटों पर प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 13 सितंबर रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पति के कथित अफेयर के शक में हुआ विवाद, महिला ने पी लिया फ्लोर क्लीनर; अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू

कांगड़ा के ज्वालामुखी में पति के किसी अन्य महिला से कथित संबंध के शक को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।