Kangra: सौरभ वन विहार को मिलेगा नया रूप, ईको टूरिज्म से जोड़ा जाएगा: केहर सिंह खाची

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक केहर सिंह खाची ने कहा कि सौरभ वन विहार को ईको टूरिज्म से जोड़कर और अधिक विकसित किया जाएगा। उन्होंने हाल ही में सौरभ वन विहार का दौरा कर वहां की सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह स्थल कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को समर्पित स्मारक है और इसे और अधिक विकसित किया जाएगा ताकि पर्यटक और विशेष रूप से युवा पीढ़ी उनकी शौर्य गाथा को जान सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वन, जल और पर्यटन क्षेत्रों में योजनाएं बनाई जा रही हैं, ताकि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। ईको टूरिज्म को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने बताया कि चरणबद्ध ढंग से सौरभ वन विहार में नई सुविधाओं का सृजन किया जाएगा। इस मौके पर वन विभाग और वन विकास निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री; रोजाना सिर्फ 5,000 श्रद्धालु जा सकेंगे

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। 25 से 27 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होगा और प्रतिदिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति मिलेगी। बिना पंजीकरण यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव के लिए खास पहल, साथियों ने भेंट की ऑटोमेटिक व्हीलचेयर

स्वतंत्रता दिवस पर 12 जेएके आरआईएफ के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने अपने पूर्व साथी राइफलमैन राजीव को ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट की। राजीव 2005 के विनाशकारी भूकंप में गंभीर रूप से घायल होकर 100 प्रतिशत लकवाग्रस्त हो गए थे।

Kangra: 19 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद, सुबह 9:30 बजे से सप्लाई होगी बाधित

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत कई क्षेत्रों में 19 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन इलाकों में रहेगा पावर कट और क्या है वजह।

21 अगस्त को टांडा फायरिंग रेंज के पास जाने से बचें, प्रशासन ने जारी की खास चेतावनी

टांडा फायरिंग रेंज में 21 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सैन्य फायरिंग अभ्यास होगा। कांगड़ा प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास जाने से बचने और पालतू जानवरों को दूर रखने की अपील की है।