Kangra: सौकणी दा कोट पंचायत चुनाव में नया विवाद, प्रधान पद प्रत्याशी ने उठाई दोबारा मतगणना की मांग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के समीप स्थित सौकणी दा कोट पंचायत में प्रधान पद के चुनाव को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रधान पद की उम्मीदवार नीलम कटोच ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए वोटों की दोबारा गिनती कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को एसडीएम धर्मशाला को औपचारिक शिकायत भी सौंप दी।

नीलम कटोच ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं रही। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, लेकिन मतगणना के दौरान केवल उनके वोटों की दोबारा गिनती की गई, जबकि अन्य उम्मीदवारों के मतों को दोबारा नहीं गिना गया। उनका कहना है कि उन्होंने मंगलवार को ही मौके पर मौजूद चुनाव कर्मियों से सभी उम्मीदवारों के वोटों की रिकाउंटिंग करवाने का आग्रह किया था।

उम्मीदवार ने यह भी आरोप लगाया कि जो वोट रिजेक्ट किए गए, उनके बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने मांग की है कि सभी प्रत्याशियों के मतों की नए सिरे से गिनती करवाई जाए और निरस्त किए गए वोटों की स्थिति भी स्पष्ट की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी तरह का भ्रम न रहे।

इस मामले के सामने आने के बाद पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है और क्या दोबारा मतगणना करवाई जाएगी या नहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन 2026: इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है? सुबह से दोपहर तक के मुहूर्त जानें

रक्षाबंधन 2026 का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का मुख्य शुभ समय, लाभ मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त, दोपहर का शुभ समय और भद्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।