संजौली मस्जिद विवाद फिर भड़का! बैठक न बुलाने पर हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन—सरकार की शव यात्रा निकाली

Date:

--Advertisement--

संजौली में बहुचर्चित मस्जिद मामले को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। जिला प्रशासन की ओर से बैठक के लिए न बुलाए जाने पर नाराज़ हिंदू संगठनों ने राज्य सरकार की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया। संगठनों का कहना है कि प्रशासन ने बैठक करवाने और कमेटी बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो कमेटी बनाई गई और न ही किसी तरह की वार्ता हुई।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मदन ठाकुर और विजय शर्मा ने कहा कि मस्जिद मामले को विशेष समुदाय की ओर से दोबारा न्यायालय में चुनौती दी गई है, इसलिए अदालत के आदेश का इंतज़ार करते हुए उन्होंने फिलहाल अपना आंदोलन रोक दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन एक विशेष समुदाय को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे उन्हें किसी सकारात्मक कदम की उम्मीद नहीं है।

बता दें कि हिंदू संगठनों ने पहले मस्जिद का बिजली-पानी काटने और नमाज़ पर रोक लगाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया था, जिसे प्रशासन ने हटवाया था। साथ ही जल्द बैठक करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन वादा पूरा न होने पर संगठनों में रोष बढ़ गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा में रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने खुद किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांगड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं से समाजसेवा में आगे आने की अपील की।

Kangra: हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर से इंटरव्यू

हिमाचल में 100 पदों पर भर्ती का मौका है। औरो टेक्सटाइल बद्दी में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस और हेल्पर पदों के लिए 21 और 22 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। 10वीं, 12वीं और ITI फिटर पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।