Himachal: सलूणी कॉलेज के छात्रों को मिला राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड का सम्मान, शिमला में करेंगे कॉलेज का प्रतिनिधित्व

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय सलूणी के लिए गर्व का क्षण है, जहां कॉलेज के दो छात्रों का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए हुआ है। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल कुमार और आदिल राजा खान का चयन रेंजर एवं रोवर इकाई के रूप में 26 जनवरी को शिमला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय परेड के लिए किया गया है। यह परेड हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित होगी, जिसमें दोनों छात्र 20 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक भाग लेंगे।

महाविद्यालय की रेंजर एवं रोवर इकाई के प्रभारी शुभम डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि साहिल कुमार और आदिल राजा खान इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन कर चुके हैं। दोनों छात्र छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय स्तरीय जंबूरी में भी राजकीय महाविद्यालय सलूणी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिससे उनकी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और प्रशिक्षण का स्तर स्पष्ट होता है।

इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मोहिंदर कुमार सालरिया और रेंजर एवं रोवर इकाई के प्रभारी शुभम डोगरा को दिया जा रहा है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से छात्रों को यह अवसर प्राप्त हुआ। कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों के निरंतर प्रोत्साहन ने छात्रों के आत्मविश्वास को मजबूत किया है।

इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष दिनेश राणा, मुख्य सलाहकार मदन ठाकुर, उपप्रधान अमर सिंह, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल, सह सचिव विमला देवी सहित सदस्यों ध्यान सिंह, निंदिया राम, रमेश कुमार और संजय कुमार ने प्रधानाचार्य मोहिंदर कुमार सालरिया और प्रभारी शुभम डोगरा का आभार व्यक्त किया। सभी ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके चयन को कॉलेज और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

1965 के युद्ध में 25 साल की उम्र में शहीद हुए कैप्टन रमेश चंद्र शर्मा, बलिदान दिवस पर गांव सदुं ने नम आंखों से...

1965 के भारत-पाक युद्ध में 25 वर्ष की उम्र में शहीद हुए कैप्टन रमेश चंद्र शर्मा को गांव सदुं में उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीणों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया।

कांगड़ा के छोटे से गांव से भारतीय सेना की वर्दी और अब मिस्टर इंडिया के मंच तक, जवान ने हासिल किया 2nd Runner-up का...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पक्का टाला छोटा गांव से भारतीय सेना तक पहुंचे जवान ने मिस्टर इंडिया के मंच पर 15 एथलीटों के बीच तीसरा स्थान हासिल कर 2nd Runner-up का खिताब जीता।

हिमाचल में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 7 पदों पर भर्ती, ताजा बैच के अभ्यर्थियों को भी मौका; 18 सितंबर से पहले करें रजिस्ट्रेशन

जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 7 पद बैचवाइज भर्ती से भरे जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों को 18 सितंबर से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा।

कांगड़ा का सैर उत्सव: अखरोट के खेल से फसलों की पूजा तक, आज भी जिंदा है सदियों पुरानी लोक परंपरा

कांगड़ा का सैर त्योहार नई फसल, प्रकृति और खुशहाली के प्रति कृतज्ञता से जुड़ा लोक पर्व है। बैजनाथ में बच्चों के अखरोट खेलने से लेकर फसलों की पूजा तक, इस त्योहार से कई खास परंपराएं जुड़ी हैं।