Kangra: सकोह में घर से लाखों की चोरी, बुजुर्ग महिला के घर से गहने और नकदी ले उड़े चोर

Date:

--Advertisement--

राजा का तालाब: रैहन थाना क्षेत्र के सकोह गांव में एक घर से चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। घर के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि उनका घर गांव में स्थित है, जहां उनकी बुजुर्ग माता कृष्णा देवी अकेली रहती थीं। परिवार के अन्य सदस्य लुधियाना में रहते हैं और नियमित रूप से घर का दौरा करते रहते हैं।

विनोद कुमार ने बताया कि 4 जनवरी को माता कृष्णा देवी को स्वास्थ्य कारणों से लुधियाना ले जाया गया और घर के ताले लगाकर छोड़ा गया। 16 जनवरी को उनका बेटा सौरभ कालिया लुधियाना से सकोह आया और जैसे ही घर में प्रवेश किया, उसने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और मेन दरवाजे का ताला कुंडी उखड़ी हुई थी।

चोरों ने घर से एक सोने की अंगूठी, एक सोने का टॉप्स, लगभग डेढ़ किलो चांदी के गहने, एक बड़ी ब्रास की घंटी और करीब 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए। बाद में यह पता चला कि एक अटैची भी गायब थी।

विनोद कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने वारदात की छानबीन शुरू कर दी है और एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।