Sirmaur: आरटीओ ने सिरमौर में 2 ओवरलोड टिप्परों पर 1.69 लाख का जुर्माना लगाया, बजरी ओवरलोडिंग से हाईवे पर बढ़ा खतरा

Date:

--Advertisement--

आरटीओ सिरमौर की टीम ने नाहन-दोसड़का के नजदीक दो ओवरलोड टिप्परों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1.69 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। दोनों टिप्परों में नियम से दोगुनी से अधिक बजरी लदी हुई थी, जिससे सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। आरटीओ अधिकारी सोना चंदेल पांवटा साहिब की ओर जा रही थीं, तभी उन्होंने हाईवे पर दो टिप्परों को रोककर जांच की। जांच में सामने आया कि एक टिप्पर में 53 टन बजरी थी, जबकि उसकी अधिकतम क्षमता 22 टन निर्धारित थी। वहीं दूसरे टिप्पर में 44 टन बजरी थी, जबकि उसकी अनुमति केवल 21 टन की थी। दोनों टिप्पर हरियाणा के पंजीकृत थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इतने अधिक वजन के कारण ये टिप्पर हाईवे पर चढ़ाई भी सही ढंग से नहीं कर पा रहे थे, जो हादसों का कारण बन सकता है। ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा, आरटीओ ने नाहन में बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रही एक निजी बस को भी जब्त किया है। यह कार्रवाई ट्रैफिक नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।