Himachal: रोहड़ू में हैरान कर देने वाली घटना: हेड टीचर ने मासूम बच्चे को कांटेदार झाड़ियों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

Date:

--Advertisement--

रोहड़ू (शिमला), 28 अक्टूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू उपमंडल से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइमरी स्कूल की हेड टीचर द्वारा मासूम छात्र की कांटेदार झाड़ियों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा बिना टी-शर्ट के रोता हुआ खड़ा है, जबकि शिक्षिका उस पर लगातार वार कर रही है।

और भी चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में चार से पांच लोग मौजूद हैं, लेकिन कोई भी इस क्रूरता को रोकने की कोशिश नहीं करता—बल्कि कुछ तो हंसते हुए नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रोहड़ू यशवंत खिमटा स्वयं स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम रोहड़ू, उप शिक्षा निदेशक शिमला और शिक्षा निदेशक शिमला को भेज दी गई है।

शिक्षा विभाग ने इस घटना को बच्चों के नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 और केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1964 का गंभीर उल्लंघन माना है।

उप-निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा शिमला ने आदेश जारी करते हुए शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उसका मुख्यालय खंड प्राथमिक शिक्षा कार्यालय सराहन (शिमला) रहेगा, और बिना पूर्व अनुमति वह बाहर नहीं जा सकेगी।

शिक्षा निदेशक का सख्त संदेश

शिक्षा निदेशक शिमला ने कहा कि,

“बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जानकारी के अनुसार, यह घटना जुलाई माह की है, जबकि वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर सजा

हमीरपुर कोर्ट ने नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की।

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।