Kangra: रिड़कमार राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू, छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून 2025 से शुरू होने जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह ने बताया कि बी.ए. प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 1 जून से 19 जून तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश फॉर्म महाविद्यालय परिसर से प्राप्त कर भरे जा सकेंगे।

प्राचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि बी.ए. प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची 20 जून को और दूसरी मेरिट सूची 24 जून को जारी की जाएगी। ये सूचियाँ महाविद्यालय के सूचना पट्ट के साथ-साथ आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगी। इच्छुक छात्र-छात्राएँ महाविद्यालय में आकर पंजीकरण कर सकते हैं और प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं।

नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 28 से 30 जून तक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक व प्रशासनिक गतिविधियों से परिचित कराना है। इसके पश्चात 1 जुलाई से नियमित कक्षाओं की शुरुआत कर दी जाएगी।

प्राचार्य ने स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर इस क्षेत्रीय शैक्षणिक संस्थान से लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक, खेलकूद और कैरियर मार्गदर्शन जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु महाविद्यालय प्रशासन ने प्रो. हाकम चंद, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. भूपेंद्र सिंह और प्रो. आशा मिश्रा को प्रवेश समिति में नामित किया है। छात्र-छात्राएँ किसी भी जानकारी या सहायता के लिए इन शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।