Kangra: 27 और 29 मई को नगरोटा बगवां में बिजली कटौती की घोषणा: जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, क्षेत्र में 27 मई और 29 मई 2025 को दो चरणों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती पेड़ों की कटाई-छंटाई एवं आवश्यक मुरम्मत कार्य के कारण की जा रही है, ताकि विद्युत लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अधिसूचना के अनुसार, पहली बिजली कटौती 27 मई 2025 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक लागू रहेगी। इस दिन 11 के.वी. मस्सल फीडर से जुड़े नीचला हटवास, ओलड़ी, भुनेड जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दूसरी कटौती 29 मई 2025 (वीरवार) को होगी, जिसमें 11 के.वी. एफ.सी.यू. फीडर से जुड़े हटवास, मला, अंबाडी, कीर-चंबा आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। यह कार्य मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा, और यदि मौसम प्रतिकूल रहता है, तो कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है, ताकि यह आवश्यक कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।