Bilaspur: बिलासपुर में नहीं रहे सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक तिलक राज शर्मा, राष्ट्रपति पुलिस पदक से थे सम्मानित

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर, 6 नवंबर। बिलासपुर जिले के दधोल गांव से एक दुखद खबर आई है। सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक तिलक राज शर्मा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

तिलक राज शर्मा का जन्म 16 मार्च 1943 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1965 में पुलिस विभाग में आरक्षी (कांस्टेबल) के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लंबी सेवा अवधि के दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में बेदाग सेवाएं दीं।

अपनी ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए तिलक राज शर्मा को पुलिस विभाग में खास पहचान मिली। उनकी निष्ठा और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें वर्ष 2000 में प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

वह वर्ष 2002 में निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार दधोल मंगलौत स्थित पैतृक श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान जिला पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी भराड़ी इंस्पेक्टर अनूप कुमार अपने स्टाफ सहित उपस्थित रहे और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं, पुलिस पेंशनर संगठन बिलासपुर की ओर से मुख्य सचिव त्रिलोक शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

थाना प्रभारी ने कहा कि “तिलक राज शर्मा अपनी सादगी, ईमानदार कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनके निधन से विभाग और समाज ने एक सच्चा इंसान खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।”

उनका जीवन पुलिस सेवा में समर्पण, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक रहा — जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।