Kangra: देहरा में करंट लगने से HRTC से रिटायर्ड बुजुर्ग की मौत, बेटे की विदेश में नौकरी, घर में अकेले रहते थे दंपती

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बढहूं के वार्ड नंबर चार में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 67 वर्षीय बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बलदेव सिंह अपने घर के साथ ही बनी पशुशाला में रोज़ की तरह काम कर रहे थे, जब उन्हें अचानक करंट लग गया। करंट लगते ही वे बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़े। उस समय उनकी पत्नी घर में सफाई कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने पति को गिरा देखा, वह घबरा गईं और ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बलदेव सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

बलदेव सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में चालक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे और उनकी पत्नी घर में अकेले रहते थे, क्योंकि उनका बेटा विदेश, दुबई में नौकरी करता है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान दलजीत सिंह, उपप्रधान संजय मेहता और अन्य ग्रामीण उनके घर पहुंचे। पंचायत प्रधान दलजीत सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बलदेव सिंह पशुशाला में काम कर रहे थे और किसी तरह करंट की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही देहरा के डीएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। करंट कैसे लगा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और तकनीकी स्तर पर जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।