Himachal: कोटखाई में दर्दनाक हादसा: कपड़े धोते समय खाई में डूबने से मां-बेटी की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र से रविवार को एक बेहद दुखद समाचार सामने आया, जिसमें दरबार गांव के पास गिरी खड्ड में कपड़े धोते समय मां और बेटी की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव दरबार निवासी 47 वर्षीय कांता शर्मा और उनकी 30 वर्षीय बेटी ममता शर्मा के रूप में हुई है। यह हृदयविदारक घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे उस समय हुई, जब दोनों महिलाएं घर के पास स्थित गिरी खड्ड में कपड़े धोने गई थीं।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अंकुश ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर कांता शर्मा का शव पानी से बाहर पड़ा मिला, जबकि ममता का शव कुछ दूरी पर बहाव में फंसा मिला। मौके पर दो बाल्टियां, एक कंबल, कपड़े, एक जोड़ी जूते-चप्पल और एक डिटर्जेंट (सर्फ एक्सेल) का पैकेट भी बरामद हुआ। इससे स्पष्ट है कि हादसा उस समय हुआ जब वे कपड़े धोने में व्यस्त थीं।

गिरी खड्ड का पानी काफी गहरा और उसका बहाव तेज था, साथ ही वहां चट्टानें भी थीं, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई। मृतक महिलाओं के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे कांता शर्मा के पति सुनील शर्मा और उनका बड़ा बेटा लव शर्मा खेतों में काम के लिए चले गए थे। घर पर कांता, ममता और छोटा बेटा कुश शर्मा ही थे। जब दोपहर तक कांता और ममता ने फोन नहीं उठाया, तो सुनील ने कुश को कॉल किया। कुश ने बताया कि करीब 12:15 बजे दोनों महिलाएं कपड़े धोने खड्ड की ओर गई थीं।

बाद में जब कुश उन्हें देखने पहुंचा तो उसने देखा कि ममता पानी में डूबी हुई थी और कांता दिखाई नहीं दे रही थी। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से कांता का शव भी कुछ समय बाद पानी से बाहर निकाला गया। महिला कांस्टेबल द्वारा दोनों शवों की जांच की गई, जिसमें किसी प्रकार के संदिग्ध चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि यह हादसा कपड़े धोते समय फिसलने और पानी में डूबने के कारण हुआ है।

पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है और घटना को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई जारी है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। मां-बेटी की एक साथ मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।