Kangra: गणतंत्र दिवस पर बच्चों को मिली सौगात, स्कूल बैग, जूते और मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित

Date:

--Advertisement--

कोटला (कांगड़ा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में गणतंत्र दिवस समारोह छात्रों के लिए खास बन गया। प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया के प्रयासों से दिल्ली और मुंबई की एनजीओ के सहयोग से करीब 180 छात्रों को स्कूल बैग और जूते वितरित किए गए, जबकि तीन मेधावी छात्रों को लैपटॉप प्रदान किए गए।

इस अवसर पर शांतिशाला फाउंडेशन की अध्यक्षा और विद्यालय की पूर्व छात्रा नीना पठानिया, समारंभ फाउंडेशन के मयंक खंडवाल और खुशियां फाउंडेशन के डॉ. चीनू कवात्रा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ये संस्थाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार कोटला कोविंदर चौहान द्वारा ध्वजारोहण से हुई। उन्होंने सरकारी विद्यालयों को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि निजी स्कूलों की ओर बढ़ता रुझान सरकारी शिक्षा प्रणाली के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने छात्रों को मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Contact For Advertisement – HIM Live Tv

विद्यालय प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निजी विद्यालयों से वापस इस स्कूल में भेजें, क्योंकि अब विद्यालय में विज्ञान विषय भी उपलब्ध करा दिया गया है।

NGO का योगदान और स्वच्छता संदेश
आधारशिला संस्था के संस्थापक मयंक खंडवाल ने आश्वासन दिया कि नीना पठानिया के सहयोग से त्रिलोकपुर में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष प्रयास किए जाएंगे।

खुशियां फाउंडेशन के डॉ. चीनू कवात्रा ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस पहल में अनुभा राइडर दीदी ने विशेष भूमिका निभाई, जिन्होंने बच्चों को प्लास्टिक कचरा बोतलों में एकत्र करने के लिए प्रेरित किया और इसके बदले उन्हें इनाम देने की योजना बताई।

मेधावी छात्रों को सम्मान
छठी, आठवीं और दसवीं कक्षा के मेधावी छात्र मोक्षिका, समर्थ और वैशाली को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर को गोद लिया जाएगा, जिससे छात्रों को और अधिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया, एलआईसी से सेवानिवृत्त रत्नेश शर्माविचित्र सिंह पठानियाउर्मिला पठानियासंजय मिश्रामंजू मराठा, उपप्रधान राहुल खत्रीअनिल कुमारनिशा मेहरा, तथा छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।