Kangra: रिमोट सेंसिंग से किसानों को मिलेगा स्मार्ट फसल प्रबंधन: कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

Date:

--Advertisement--

ज्वाली, 25 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कृषि अधिकारियों के लिए भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान, देहरादून में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इससे पहले मार्च माह में हिमाचल के 25 कृषि अधिकारियों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसी श्रृंखला में 21 से 26 अप्रैल, 2025 तक अन्य 25 कृषि अधिकारियों को रिमोट सेंसिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें कृषि निदेशालय के दो संयुक्त कृषि निदेशक, विभिन्न जिलों के उप कृषि निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। 25 अप्रैल को प्रशिक्षण के चौथे दिन हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान, देहरादून पहुंचे और प्रशिक्षु अधिकारियों से कृषि में इस तकनीक की प्रासंगिकता पर संवाद किया। प्रोफेसर चंद्र कुमार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग बढ़ रहा है और कृषि क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने बताया कि रिमोट सेंसिंग तकनीक के माध्यम से फसल की सेहत, मिट्टी की स्थिति और मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जिससे किसानों को बेहतर फसल प्रबंधन में सहायता मिलती है। इस तकनीक से खेत के प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर उनका उपचार संभव होता है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है। कृषि मंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को यह जानकारी दी जा रही है कि कृषि क्षेत्र में रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग कहाँ और कैसे किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में कुछ अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करने के लिए दीर्घकालिक प्रशिक्षण हेतु इसी संस्थान में भेजा जाएगा ताकि हिमाचल के किसानों को इस तकनीक का सीधा लाभ मिल सके। प्रोफेसर चंद्र कुमार ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों के हित में इस तकनीक का व्यावहारिक उपयोग सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर चंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान, देहरादून के निदेशक श्री आर. पी. सिंह और अन्य वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की कृषि निदेशक श्रीमती कुमद सिंह भी उपस्थित रहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।