Hamirpur: पिता की पुण्यतिथि पर बेटी ने रचा इतिहास: ज्वालामुखी की रीमा ठाकुर ने पहले ही प्रयास में पास की SSC GD परीक्षा

Date:

--Advertisement--

ज्वालामुखी, हिमाचल प्रदेश:

ज्वालामुखी के सुधंगल गांव की बेटी रीमा ठाकुर ने SSC GD परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण करके एक मिसाल कायम की है। यह सफलता उनके लिए और भी खास बन गई, क्योंकि जिस दिन उनका रिजल्ट आया, उसी दिन उनके पिता राजिंदर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि थी।

रीमा की इस उपलब्धि पर उनके बड़े भाई ने कहा, “रीमा की मेहनत और लगन ने हमें गर्व से भर दिया है। आज पापा की पुण्यतिथि पर रीमा की कामयाबी ने उनकी यादों को और भी खास बना दिया है।”

रीमा की स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या, नादौन में हुई। उनके संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने बताया कि रीमा और उनकी बहन ने 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई उन्हीं से की है। उन्होंने कहा, “रीमा हमेशा होनहार और मेहनती छात्रा रही हैं। उनके अंदर कुछ नया करने का जज्बा हमेशा से था।”

Advertisement – HIM Live Tv

रीमा ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और बड़े भाई को दिया, जिन्होंने कठिन समय में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा, “पापा के बिना जिंदगी मुश्किल थी, लेकिन मेरे परिवार ने कभी हार नहीं मानी। उनकी उम्मीदों ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है।”

यह कहानी सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं है, बल्कि उन बेटियों की हिम्मत की मिसाल है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए हर कठिनाई का सामना करती हैं। रीमा की सफलता उन तमाम लड़कियों के लिए प्रेरणा है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं।

इस सफलता के बाद गांव में खुशी का माहौल है। रीमा की कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन हो, तो कोई भी मंज़िल नामुमकिन नहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।