Himachal: राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि, सरदार पटेल को भी किया याद

Date:

--Advertisement--

शिमला, 31 अक्टूबर – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ दिलाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की देशभक्ति और बलिदान की भावना को नमन किया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ साहसपूर्वक कदम उठाए और इसका डटकर सामना किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल को भी याद किया। उन्होंने सरदार पटेल को लौह पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि भारतीय रियासतों को एकजुट करने में सरदार पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, अन्य गणमान्य लोग और सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 6 महीने में 4 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, सीएम सुक्खू बोले- अब तक 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियां; 1 दिसंबर...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर के नोगली में 6 महीने के भीतर 4 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है और 1 दिसंबर से दूध के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

Chamba: चम्बा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 422 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार; सलूणी में SIU की कार्रवाई

चम्बा पुलिस की SIU टीम ने सलूणी में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में टीम ने वन विभाग बैरियर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की।

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक से केंद्र की योजनाओं की जानकारी, ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान में लोगों को किया जागरूक

शाहपुर बाजार में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सौजन्य से ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।