रामपुर में दर्दनाक HRTC बस हादसा: खाई के किनारे अनियंत्रित हुई बस, परिचालक समेत 2 की मौत, कई यात्री घायल

Date:

--Advertisement--

शिमला, 15 जुलाई। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बुधवार देर शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रामपुर-खड़ाहण-कोटाधार-खोलीघाट मार्ग पर गरटोला के समीप शाम करीब 6:30 बजे हुआ। दुर्घटना के समय बस (नंबर HP 06A-6454) में लगभग 22 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

Advertisement

हादसे में एचआरटीसी बस के परिचालक जय प्रकाश नेगी निवासी गांव घड़ोली, डाकघर खुनी, तहसील ननखड़ी तथा 72 वर्षीय डाकू राम पुत्र कालू राम निवासी गांव शाहदू, तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कई यात्री गंभीर और कुछ अन्य हल्के रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को तुरंत महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी (रामपुर) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने राहत नियमों के तहत स्थानीय मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी है। वहीं दूसरे मृतक की औपचारिक पुष्टि होने के बाद उनके परिजनों को भी तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

प्रशासन की राहत एवं बचाव टीमें घटनास्थल पर सक्रिय हैं। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी स्वयं अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी घायल को इलाज में कोई परेशानी न हो। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर की बेटी डॉ. शरण्या डोगरा बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट, परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी

हमीरपुर की डॉ. शरण्या डोगरा भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गई हैं। परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी बनीं शरण्या की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल में खुशी की लहर है।

STF का बड़ा एक्शन: मंडी के नगवाईं में घर पर छापा, 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

एसटीएफ कुल्लू ने मंडी के नगवाईं गांव में एक रिहायशी मकान पर छापेमारी कर 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Kangra: शाहपुर में जर्जर सरकारी भवनों पर भड़के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, बोले- विकास कार्य ठप, जनता से किए वादे भूली सरकार

भाजपा प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर में जर्जर सरकारी भवनों और रुके विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर सभी लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Himachal: पोते-पोतियों वाली महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, पंजाब के व्यक्ति संग जाने की आशंका; पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

हिमाचल के अम्ब क्षेत्र से 54 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने पंजाब के एक व्यक्ति पर महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच कर रही है।