STF का बड़ा एक्शन: मंडी के नगवाईं में घर पर छापा, 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मंडी, 15 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने पुलिस थाना औट के अंतर्गत आने वाले नगवाईं गांव में एक रिहायशी मकान पर छापेमारी कर 11.1 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एसटीएफ कुल्लू को गुप्त सूचना मिली थी कि नगवाईं गांव के एक मकान में नशीले पदार्थ की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चिन्हित मकान पर दबिश दी। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो एक कमरे में मकान मालिक विवेक कुमार उर्फ कन्नू (27) और किरन निवासी गांव एवं डाकघर न्यूली, जिला कुल्लू मौजूद मिले।

Advertisement

कार्रवाई की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एसटीएफ ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को मौके पर गवाह के तौर पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विवेक कुमार के कमरे से 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ पुलिस थाना औट में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेम राज वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई औट पुलिस थाना द्वारा नियमानुसार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच केवल बरामदगी तक सीमित नहीं रहेगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया, इसकी सप्लाई चेन क्या है, इसमें किस-किस की भूमिका है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक कैसे पहुंचा जाए। उन्होंने कहा कि नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए गहन जांच जारी है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, साध्वी भाग्यश्री भारती ने दिया गौ संरक्षण का संदेश; कांगड़ा-चंबा सांसद राजीव भारद्वाज समेत...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। कथा में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं, कंस वध प्रसंग और ब्रह्मज्ञान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

Kangra: वर्षों की समस्या का समाधान, राधाष्टमी पर बदली डल झील की तस्वीर; विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से रिसाव पर लगी रोक

शाहपुर की ऐतिहासिक डल झील में वर्षों से चली आ रही पानी के रिसाव की समस्या का समाधान हो गया है। राधाष्टमी पर झील का बदला स्वरूप नजर आया। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों और सरकार व प्रशासन के सहयोग से रिसाव रोकने का काम सफल हुआ।

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।