शाहपुर। शाहपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि और लेखक रमेश मस्ताना (60) का सड़क हादसे में निधन हो गया। वह लक्ष्मण दास के पुत्र और नेरटी निवासी थे। हादसा देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर लदबाड़ा चौक के पास हुआ, जहां उनकी मोटरसाइकिल की एक कार से टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश मस्ताना मोटरसाइकिल पर राजोल की ओर से अपने घर नेरटी लौट रहे थे। इसी दौरान लदबाड़ा चौक के पास उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल शाहपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रमेश मस्ताना साहित्यिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखते थे। कविता और लेखन के माध्यम से उन्होंने साहित्य जगत में अलग मुकाम बनाया था। उनके आकस्मिक निधन की खबर से साहित्यकारों, लेखकों, साहित्य प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

रमेश मस्ताना अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


