Kangra: रजियाणा में खेत में घास काटते समय सांप के डसने से व्यक्ति की मौत, गांव में छाया मातम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रानीताल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रजियाणा गांव के निवासी 45 वर्षीय विपिन कुमार की खेत में काम करते समय सांप के काटने से मौत हो गई। 24 जुलाई को विपिन कुमार अपने खेतों में घास काट रहे थे कि उसी दौरान एक सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें गंभीर हालत में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। विपिन कुमार की इस असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।