रैत। शिक्षा खंड रैत के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक शिक्षकों के लिए समग्र शिक्षा के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का आज दूसरा दिन रहा। कार्यशाला में निपुण भारत अभियान के तहत शिक्षण सहायक सामग्री (TLM) के माध्यम से पाठशालाओं में प्रभावी शिक्षण करवाने को लेकर शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यशाला में एनजीओ की ओर से ट्रेनर शिखा व्यास और टीआर ठाकुर ने उपस्थित शिक्षकों को शिक्षा से जुड़े विभिन्न नवाचारों और आधुनिक शिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम GSSS शाहपुर के प्रधानाचार्य एवं BPO श्री सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। उन्हें समय-समय पर शिक्षकों को मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
कार्यशाला के दूसरे दिन 84 अध्यापकों के आठ समूह बनाए गए। इन समूहों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें मौखिक गतिविधि, बातचीत गतिविधि, रीडिंग एक्टिविटी, कविता गतिविधि और कहानी विकास गतिविधि प्रमुख रहीं। गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को अधिक प्रभावी और रोचक तरीके से पढ़ाने के तरीकों को समझा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


