Kangra: रैत ब्लॉक समिति में भाजपा का कब्जा! शाहपुर की राजनीति में बदले समीकरण, कांग्रेस को बड़ा झटका

Date:

--Advertisement--

रैत (कांगड़ा), 30 जून। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड रैत ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए समिति पर कब्जा कर लिया। इस परिणाम को शाहपुर के विधायक एवं उप सचेतक केवल सिंह पठानिया के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जीत के बाद उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

राजनीतिक गलियारों में इस चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कई राजनीतिक जानकार इस नतीजे को कांग्रेस के विकास संबंधी दावों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से समर्थन न मिलने के रूप में भी देख रहे हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की महत्वपूर्ण जीत बताया।

Also Read: Kangra: रैत पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा! रंजना देवी बनीं अध्यक्ष, अश्वनी कुमार चुने गए उपाध्यक्ष

इस जीत के साथ ही पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेत्री सरवीन चौधरी का राजनीतिक प्रभाव भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद ब्लॉक समिति के लिए निर्वाचित अधिकांश सदस्य सरवीन चौधरी के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। तभी से राजनीतिक हलकों में भाजपा की जीत की संभावना जताई जाने लगी थी।

सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कई सदस्यों ने विधायक एवं उप सचेतक केवल सिंह पठानिया से भी मुलाकात कर समर्थन का भरोसा दिया था। हालांकि मतदान के दौरान तस्वीर पूरी तरह बदल गई और भाजपा ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत हासिल कर ली।

इस परिणाम के बाद शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भाजपा इसे संगठन की मजबूती का संकेत बता रही है, जबकि कांग्रेस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।