Bilaspur: शराब का ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Date:

--Advertisement--

नयना देवी: नकराना पंचायत और आसपास के कलर गांव पंचपोड़ा में शराब के ठेके के खिलाफ ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। कई दिनों से ग्रामीण इस ठेके को बंद करने की मांग कर रहे थे। इस प्रदर्शन के कारण नयना देवी से बिलासपुर-कीरतपुर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई।

इस चक्का जाम में एक पहल संस्था के संयोजक अजय शर्मा के साथ ग्रामीण शामिल हुए। कुछ दिन पहले नकराना कलर पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश बिलासपुर से मिला था और ठेके को जल्द हटाने का आश्वासन मिला था। बावजूद इसके ठेका चालू रहा, जिस कारण ग्रामीणों ने आज चक्का जाम कर नारेबाजी की।

विधायक रणधीर शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नकराना पंचायत के लोग चक्का जाम कर रहे हैं और उन्होंने भी उनका साथ दिया, क्योंकि पंचायत के लोग ठेके का भारी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठेके का लाइसेंस 31 मार्च तक था और प्रशासन से बातचीत के दौरान ठेके का अहाता हटाने का आश्वासन मिला है, जिसे 24 घंटे के भीतर हटाया जाएगा।

रणधीर शर्मा ने कहा कि अगर भविष्य में ठेका बंद नहीं हुआ, तो जनता के साथ मिलकर फिर चक्का जाम करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि ठेका न खोला जाए। इसके बाद जिला प्रशासन ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त करवाया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।