Himachal: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा ब्रेक, महंगी किताबें थोपने पर बोर्ड की सख्त चेतावनी

Date:

--Advertisement--

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नए शैक्षणिक सत्र से मान्यता प्राप्त सभी निजी स्कूलों में बच्चों से वसूली जाने वाली किताबों की कीमतों को लेकर सख्त रुख अपनाने जा रहा है। बोर्ड का साफ कहना है कि पहले भी निजी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे केवल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित किताबों से ही पढ़ाई करवाएं। बोर्ड की किताबें कम कीमत में उपलब्ध होती हैं और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डालतीं। इसके बावजूद यदि कोई स्कूल अन्य प्रकाशनों की महंगी किताबें लगाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि हर साल अभिभावकों की ओर से महंगी किताबों को लेकर शिकायतें सामने आती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड जल्द ही एक अहम बैठक आयोजित करेगा, जिसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद सभी निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए जाएंगे कि वे बच्चों और अभिभावकों पर किताबों के नाम पर अतिरिक्त बोझ न डालें।

डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश भर के निजी स्कूलों में औचक निरीक्षण भी करेगा। यदि जांच के दौरान कोई स्कूल बोर्ड द्वारा निर्धारित किताबों के अलावा अन्य किताबें पढ़ाते हुए पाया जाता है, तो संबंधित स्कूल और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अभिभावक को इस संबंध में शिकायत करनी है, तो वह बोर्ड के आधिकारिक फोन नंबर या अध्यक्ष की ई-मेल पर संपर्क कर सकता है। शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, ताकि अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।