Shimla: HRTC की छवि धूमिल करने पर निजी बस ऑपरेटरों को JCC की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) ने एचआरटीसी की छवि खराब करने और गलत बयानबाजी करने के आरोप में निजी बस ऑप्रेटरों को सख्त चेतावनी दी है। समिति के प्रमुख सलाहकार समर चौहान, सचिव खमेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष मान सिंह, और उपाध्यक्ष खेम चंद ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं रुका तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निजी बस ऑप्रेटरों पर होगी।

जेसीसी ने स्पष्ट किया कि एचआरटीसी एक सरकारी उपक्रम है जो केवल लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनकल्याण के लिए काम करता है, जबकि निजी बस संचालक लाभ कमाने पर केंद्रित होते हैं। एचआरटीसी के फैसले सरकार द्वारा जनता के हित में लिए जाते हैं, इसलिए निजी बस संचालकों को एचआरटीसी की देनदारियों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। एचआरटीसी और निजी बसों की तुलना करना अनुचित है।

परमिट संबंधी मुद्दे

समिति ने कहा कि निजी बस संचालकों को उनकी इच्छा अनुसार रूट परमिट दिए गए हैं। यदि वे अपनी जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थ हैं, तो वे अपने परमिट सरेंडर कर सकते हैं। जबकि एचआरटीसी हर स्थिति में सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

महिलाओं के किराए में छूट

निजी बस संचालकों ने महिलाओं को दी जाने वाली 50% छूट पर सवाल उठाया है। समिति ने कहा कि एचआरटीसी ने यह छूट अपने लाभ से दी है और हम समाज के कमजोर वर्गों को मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह संकल्प आगे भी जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा में भाजपा युवा मोर्चा का सेवा संकल्प, रक्तदान शिविर में जुटीं 80 यूनिट तक रक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कांगड़ा में भाजपा युवा मोर्चा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में लगभग 70 से 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Kangra: बैजनाथ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गद्दे के नीचे छिपाकर रखा था 6.35 ग्राम चिट्टा; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ में कार्रवाई करते हुए 6.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आनंद गुरूंग उर्फ किप्पू और राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: नूरपुर में रक्तदान शिविर से युवाओं ने दिया सेवा का संदेश, सेवा पखवाड़ा के तहत जुटाया जा रहा रक्त

नूरपुर में भाजपा के देशव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संगठनात्मक जिला नूरपुर भाजयुमो की पहल का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और स्थानीय ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।

Kangra: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्रेय अवस्थी का बड़ा ऐलान, तीसरी किताब ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट किया साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने अपनी तीसरी पुस्तक ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट साझा किया। पुस्तक वर्ष 2014 के बाद मोदी सरकार के कार्यकाल, प्रमुख कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों पर आधारित होगी।