धर्मशाला, 23 सितंबर: प्रागपुर में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) की नियुक्ति कर दी गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 25 जनवरी 2026 को प्रागपुर में आयोजित 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान यहां एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। अब राज्य सरकार ने इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी है।
कार्मिक विभाग की ओर से 23 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को उपमंडलाधिकारी (नागरिक), प्रागपुर, जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विभाग की ओर से अधिकारियों की नियुक्ति और पोस्टिंग से संबंधित अधिसूचनाएं जारी की जाती हैं।
प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा के बाद अब एसडीएम की नियुक्ति से क्षेत्र में उपमंडल स्तर की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रशासनिक कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी। साथ ही विकास कार्यों के प्रभावी समन्वय में भी सहायता मिलेगी।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!



