Solan: शराब में मिलाई जहरीली दवा, इलाज के दौरान युवक की दर्दनाक मौत – पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

Date:

--Advertisement--

सोलन जिले के राहों गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हेमन्त शर्मा नामक व्यक्ति को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया था। पुलिस चौकी सपरून को अस्पताल प्रशासन से सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि हेमन्त शर्मा ने घर में रखी कीटनाशक दवा को शराब में मिलाकर सेवन किया था। जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे सोलन अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले आईजीएमसी शिमला और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

पीजीआई में इलाज के बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो परिजनों ने उसे सुल्तानपुर स्थित एमएमयू अस्पताल ले जाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस को मौके पर मौजूद परिजनों ने पूरी जानकारी दी और बताया कि हेमन्त ने खुद की इच्छा से यह कदम उठाया था। मामले की जांच जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से इस घटना को देख रही है। पुलिस ने बताया कि वह आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है और परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

बिलासपुर के स्वारघाट की तंबोल पंचायत में 12 अगस्त से लापता युवक महिंद्र पाल का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन में दर्दनाक हादसा, बाइक और HRTC बस की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Kangra: दरीणी बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तिरंगा रैली से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दरीणी बाजार में तिरंगा रैली निकाली, जबकि कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीत, अंताक्षरी, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

बैजनाथ SDM कार्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM संकल्प गौतम ने ली भव्य परेड की सलामी

बैजनाथ एसडीएम कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम संकल्प गौतम ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।