Himachal: स्कूलों में प्लास्टिक बैन: 1 जून से 500ml की बोतलें होंगी बंद, शिक्षा विभाग का आदेश

Date:

--Advertisement--

शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उनके अधीनस्थ सभी स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 1 जून 2025 से 500 मिलीलीटर तक की प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। विभाग ने इस निर्देश का पालन सख्ती से सुनिश्चित करने को कहा है।

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूलों में छात्रों को इस आदेश के बारे में जानकारी दी जाए और उन्हें इसके प्रति जागरूक किया जाए। स्कूल प्रबंधन को कहा गया है कि वे छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताएं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी भागीदारी को बढ़ावा दें।

इस आदेश के तहत स्कूल परिसर में प्लास्टिक की 500ml तक की बोतलों के अलावा अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं का प्रयोग भी प्रतिबंधित रहेगा। सभी जिला उपनिदेशकों को अपने क्षेत्र में इस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि स्कूलों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके और छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर ITI के दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 90% से ज्यादा उपस्थिति वालों को मिला पुरस्कार

राजकीय ITI शाहपुर में 21 नवंबर 2026 को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों और कौशल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।

Kangra: धर्मशाला में घर से 200 मीटर दूर मिली 27 वर्षीय युवती की जली हुई लाश, शादी की तैयारियों के बीच हुई दर्दनाक घटना;...

धर्मशाला के चीलगाड़ी में 27 वर्षीय शबनम का जला हुआ शव घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। युवती शनिवार सुबह घर से निकली थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।