Kangra: पालमपुर के कालीबाड़ी मंदिर के पास सड़क हादसे में राहगीर की मौत

Date:

--Advertisement--

पालमपुर के कालीबाड़ी मंदिर के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में एक राहगीर की जान चली गई। यह घटना सोमवार शाम की है, जब एक बेकाबू कार ने सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा घुग्घर में हुआ, जब कार का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार एक दुकान में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति दूर जा गिरा। उसे सिर पर गहरी चोट लगी और इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय मिलाप चंद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चंबा जिले का रहने वाला था। वह पालमपुर में किराए के मकान में रह रहा था और उसकी पत्नी सरकारी नौकरी में कार्यरत है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी पालमपुर, लोकेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।