Solan: परवाणू नगर परिषद चुनाव में भाजपा की बढ़त, 9 में से 5 सीटों पर जीत; एक वार्ड का फैसला पर्ची से हुआ

Date:

--Advertisement--

परवाणू नगर परिषद चुनाव के नतीजे रविवार शाम घोषित कर दिए गए। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा ने 9 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस के खाते में 4 सीटें गईं। कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और एक वार्ड में तो जीत-हार का फैसला पर्ची के जरिए करना पड़ा।

सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड नंबर 1 में देखने को मिला, जहां भाजपा प्रत्याशी नंदिनी सूद और कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी शर्मा को बराबर 128-128 वोट मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच बराबरी होने के बाद एसडीएम कसौली द्वारा पर्ची से ड्रॉ निकाला गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी नंदिनी सूद को विजेता घोषित किया गया।

वार्ड नंबर 2 में भाजपा की रजनी सिंगला ने 169 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी लखविंदर सिंह को 154 वोट मिले और वह 15 वोटों से हार गए। वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोहन लाल ने 92 वोट लेकर जीत हासिल की, जबकि भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार को 73 वोट मिले। इस वार्ड में आजाद उम्मीदवार चैन सिंह को 7 और नोटा को 1 वोट मिला।

वार्ड नंबर 4 में भाजपा प्रत्याशी रामध्यान सिंह ने 194 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव को 102 वोटों के बड़े अंतर से हराया। संजय यादव को 92 वोट मिले, जबकि नोटा को 3 वोट पड़े। वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 388 वोट हासिल किए और भाजपा की रेनू सूद को 120 वोटों से हराया। रेनू सूद को 268 वोट मिले और नोटा को 3 वोट पड़े।

वार्ड नंबर 6 में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर दास शर्मा ने 389 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत कपूर को 214 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। पुनीत कपूर को 175 वोट मिले, जबकि नोटा को 2 वोट पड़े। वार्ड नंबर 7 में भाजपा की सीमा शर्मा ने 243 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता गुलेरिया को 198 वोट मिले और वह 45 वोटों से हार गईं। यहां नोटा को 4 वोट पड़े।

वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस प्रत्याशी मोनिशा शर्मा ने 248 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी अनुराधा शर्मा को 24 वोटों से हराया। अनुराधा शर्मा को 224 वोट मिले और नोटा को 6 वोट पड़े। वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस प्रत्याशी निशा शर्मा ने 179 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी ऋचा शर्मा को 124 वोट मिले। इस वार्ड में नोटा को 1 वोट मिला।

चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर और अध्यक्ष पद के दावेदार ठाकुर दास शर्मा ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है और वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन काली माता मंदिर में हुई बैठक में किया गया। सुनील वर्मा को अध्यक्ष, अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।