Kangra: पालमपुर में बदलेगी ट्रैफिक की तस्वीर: एसडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में अहम बैठक, लागू होंगे नए नियम

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 12 जून: पालमपुर उपमंडल की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक लोकेंद्र नेगी, एचआरटीसी के उपमंडल प्रबंधक उत्तम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, व्यापार मंडल पालमपुर के प्रधान सुरिंदर सूद, महासचिव भृगु सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement – HIM Live Tv

इस बैठक में पालमपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, नागरिकों को सुविधाजनक यातायात सेवा उपलब्ध करवाने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात संचालन को सुचारू करने को लेकर गहन चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक सभी वोल्वो बसों को बैजनाथ की ओर भेजने के लिए कालू दी हट्टी से डायवर्ट किया जाएगा। यह कदम सब्जी मंडी क्षेत्र के पास लगने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए उठाया गया है।

एसडीएम ने निर्देश दिए कि पालमपुर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में एक समय पर अधिकतम दो बसें ही ठहरेंगी और बसों के रुकने की अवधि पांच मिनट से अधिक नहीं होगी। साथ ही, इस क्षेत्र में वन-वे ट्रैफिक प्रणाली की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया।

व्यापार मंडल को भी निर्देश दिया गया कि बाजार क्षेत्र में दुकानों के बाहर माल की लोडिंग और अनलोडिंग केवल निर्धारित समय पर ही की जाए, ताकि यातायात में बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एसडीएम की अध्यक्षता में नगर निगम, पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित की जाएगी। यह समिति पालमपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएगी।

एसडीएम नेत्रा मेती ने बैठक के अंत में कहा कि बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की सहभागिता से ही संभव है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।