Kullu: कुल्लू में नशे का जाल: मणिकर्ण और मनाली में चरस और हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कुल्लू ज़िले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। मणिकर्ण और मनाली थाना क्षेत्रों में तीन लोगों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में, मणिकर्ण पुलिस की टीम ने देव कैफे तोष के समीप गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के पास से 278 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान 46 वर्षीय मंगल घर्ति मग्गर के रूप में हुई है, जो नेपाल के रोल्पा जिले का निवासी है और वर्तमान में गांव तोष, जिला कुल्लू में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement – HIM Live Tv

दूसरे मामले में, मनाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सियाल में एक मकान में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान की धरातल मंजिल पर रहने वाले किरायेदार नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त हैं। तलाशी के दौरान कमरे से 3.930 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गौतम राठौर (37) पुत्र लोकेन्द्र सिंह, निवासी शांति बिल्ला इंजनघर संजौली, जिला शिमला और एक युवती, निवासी गांव परगाणू, डाकघर खोखण, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े किसी भी नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।